बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- बुलंदशहर। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर युवक द्वारा हंगामा करने, गाली-गलौच और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिमालय हाउस भूड़ निवासी खुर्शीद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 अप्रैल को वह अपने पेट्रोल पंप पर मौजूद थे। इसी दौरान चांदपुर निवासी आशुतोष शर्मा अपनी कार बिना नंबर प्लेट के पंप पर खड़ी कर दी। आरोप है कि कार हटाने के लिए कहने पर युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने मारपीट की और पंप कर्मचारियों को भी जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप मालिक के बेटे पर किशोर को पीटने का आरोप घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप पर ...