चंदौली, फरवरी 15 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मालदह स्थित एक पेट्रोल पंप पर बीते शनिवार को पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज करते हुए पांच लोगों का चालान कर दिया है। वहीं तीन लोगों के विरुद्ध कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। क्षेत्र के सांवलसोत गांव निवासी राकेश यादव और दूसरे पक्ष की ओर से पेट्रोल पंप मालिक के सेल्समैन विशाल कुमार ने थाने में अलग-अलग तहरीर देकर एक-दूसरे पर मारपीट और विवाद करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप मालिक और उनके परिवार से जुड़े लोगों के बीच पुराना पारिवारिक विवाद चल रहा था, बीते शनि...