नई दिल्ली, मार्च 6 -- ईरान की अमेरिका और इजराइल से छिड़ी जंग के बीच ईंधन संकट की अफवाह ने आम लोगों में बेचैनी ला दी है। देश के अलग-अलग हिस्से में लोग तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप की ओर जा रहे हैं। इस माहौल के बीच इंडियन ऑयल ने एक स्पष्टीकरण दिया है। बीपीसीएल और एचपीसीएल ने भी इसी तरह के आश्वासन जारी किए।क्या कहा इंडियन ऑयल ने? सोशल मीडिया एक्स पर इंडियन ऑयल की ओर से एक पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में लिखा गया है- पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही खबरें पूरी तरह निराधार हैं। भारत में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति व वितरण नेटवर्क सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं। इंडियन ऑयल निर्बाध ईंधन आपूर्ति बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नागरिकों को आश्वस्त किया जाता है कि किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.