नई दिल्ली, मई 26 -- Petrol Diesel Price: युद्ध की वजह से महज 11 दिन के अंदर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 7.5 रुपये से अधिक का इजाफा हुआ है। सोमवार को आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया था। आम-आदमी सिर्फ पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों से ही परेशान हीं है। मौजूदा समय में पंप पर पेट्रोल और डीजल लगातार नहीं मिल पा रहा है। कुछ पंप मालिकों ने नाम ना लिखने की शर्त पर लाइव हिन्दुस्तान को बताया कि जहां मार्च से पहले हर महीने 12-14 टैंकर आसानी से मिल जाते थे। तो वहीं अब बहुत प्रयास करने पर 4-6 टैंकर तेल ही मिल पा रहा है। जिसकी वजह से बीच-बीच में कई बार पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता पंप पर नहीं होने की वजह से बिक्री रोकनी पड़ती है। यह भी पढ़ें- सोना हुआ सस्ता, चांदी का दाम 1% से अधिक गिरा, चेक करें MCX रेट्सक्या बदल गए हैं तेल...