धनबाद, जनवरी 8 -- धनबाद। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने बुधवार को लोगों के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता के लिए कई पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट, नो पेट्रोल अभियान चलाया। वाहन चालकों को सुरक्षा नियमों का पाठ पढ़ाया गया। साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं देने का निर्देश दिया गया। कई प्रमुख पंपों पर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने वाहन चालकों को रोक कर हेलमेट पहनने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...