हापुड़, मई 21 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित किठौर रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल देने से मना करने पर आरोपियों ने पथराव कर दिया था और लाठी डंडों से वार कर मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । ग्राम असौड़ा निवासी अमनवीर नारायण सिंह त्यागी ने थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनका पेट्रोल पंप संतोष फिलिंग स्टेशन के नाम से किठौर रोड पर स्थित है। 13 मई की रात को करीब साढ़े बारह बजे कुछ अज्ञात व्यक्ति बाइक पर सवार होकर पंप पर आए और सेल्समैन पर पेट्रोल डालने का अनुचित दबाव बनाने लगे। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा आरोप है कि यह आरोपी शराब के नशे में धुत थे। नियमों और सुरक्षा के कारण सेल्समैन ने तेल डालने से मना क...