गोरखपुर, जुलाई 28 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पिपराइच रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोमवार को लखनऊ की राज्यकर विभाग की कार्रवाई की चर्चा रही। करोड़ों के लेनदेन में गोलमाल को लेकर जांच की चर्चा है। हालांकि मंगलवार को पेट्रोल पंप पर सामान्य तरीके से कामकाज हुआ। सोमवार को पेट्रोल पंप पर लखनऊ नंबर की गाड़ियों में आए अधिकारी ने जांच किया। बताया जा रहा है कि एक फोटो स्टेट की दुकान पर टीम कई पन्ने की फोटो कापी कराई है। संचालक द्वारा करोड़ों का लेनदेन में हेराफेरी का आरोप लगाया जा रहा है। इस प्रकरण में गोरखपुर राज्यकर विभाग के अधिकारी किसी जानकारी से इंकार कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...