मथुरा, फरवरी 25 -- छाता। क्षेत्र के एक गांव में पेट्रोल पंप पर उपभोक्ता के साथ घटतोली कर जबरन पैसे लेने एवं बदसलूकी का मामला सामने आया है। पीड़ित उपभोक्ता सेही निवासी छिद्धि लंकावासी ने इसकी एसडीएम से शिकायत कर पंप संचालक व कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार 24 फरवरी दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पर रुका था। आरोप है कि उसकी मोटरसाइकिल की टंकी पहले से आधी भरी होने के बावजूद पंप कर्मचारी ने मशीन चलाकर जबरन 650 रुपये का बिल थमा दिया और टंकी फुल होने का दावा किया। उसके द्वारा दी गई रसीद में समय 11:30 बजे अंकित था, जबकि वास्तविक समय 12 बजे था। विसंगति पर सवाल उठाने पर कर्मचारियों ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव कर मामला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.