इटावा, मार्च 14 -- Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र में खौफनाक गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहाँ पुरानी रंजिश के चलते कार सवार दबंगों ने एक पेट्रोल पंप पर फिल्मी अंदाज में बाइक सवार युवकों को कुचलने की कोशिश की और फिर उन पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावरों की बर्बरता साफ देखी जा सकती है। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में नामजद तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।साजिश के तहत मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, वैदपुरा थाना क्षेत्र के कुंजपुर निवासी मोहित पुत्र दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 13 मार्च की सुबह करीब 11 बजे वह अपने साथी सिंकू के साथ बाइक से जसवंतनगर बाजार से घर लौट रहा था। जब वे ...