संभल, मार्च 17 -- धनारी थाना क्षेत्र के भकरौली पेट्रोल पंप पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पेट्रोल डलवाने पहुंचे एक चालक की वैन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। जिससे पंप पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से गाड़ी को धक्का देकर खाली स्थान पर ले गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कस्बा भकरौली निवासी दुष्यंत कुमार साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मंगलवार को वह अपनी वैन में पेट्रोल डलवाने पंप पर गए थे। पेट्रोल डलवाकर गाड़ी स्टार्ट कर रहे थे कि अचानक गाड़ी में आग लग गई। आग लगते देख पंप पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझी और कर्मचारियों ने साहस दिखाते हुए धक्का देकर गाड़ी को ख...