उन्नाव, जनवरी 21 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के गदनखेड़ा मोहल्ला स्थित एक पेट्रोल पंप पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मामूली कहासुनी के बाद वहां कार्यरत कर्मियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर रोजमर्रा की तरह कामकाज चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो कर्मचारियों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। थोड़ी ही देर में अन्य कर्मचारी भी बीच-बचाव करने के बजाय आपस में उलझ गए और पेट्रोल पंप अखाड़े में तब्दील हो गया। मारपीट के दौरान गाली-गलौज और धक्का-मुक्की भी होती रही, जिससे वहां मौजूद ग्राहक सहम गए। इसी दौरान प...