फरीदाबाद, मई 12 -- पलवल,अजित कुमार। होडल थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 स्थित एक पेट्रोल पंप पर नकाबपोश बदमाश ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश ने पंप के कार्यालय में घुसकर कर्मचारी के साथ मारपीट की और हजारों रुपये लूटकर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वारदात राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर स्थित आटो सर्विस पेट्रोल पंप पर रविवार देर रात हुई। उस समय भिडूकी गांव के रहने वाले कर्मचारी मुकेश कार्यालय के अंदर फर्श पर बैठा हुआ था। तभी बाइक सवार एक बदमाश, जिसने सिर पर हेलमेट पहना हुआ था, कार्यालय में दाखिल हुआ।बदमाश ने मुकेश पर हथियार तान दिया और पैसों की मांग करने लगा। जब उसने ने विरोध किया, तो आरोपित ने हथियार के बट से वार ...