लखनऊ, अप्रैल 24 -- निगोहा, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच निगोहा के रिलायंस जियो पेट्रोल पंप पर राहगीरों और वाहन चालकों को ठंडा शर्बत पिलाकर राहत दी जा रही है। पंप मालिक अरुण सिंह तोमर, मैनेजर विजय सिंह व स्टाफ द्वारा रोज दोपहर में नि:शुल्क शर्बत वितरण किया जाता है। तेज धूप और लू के बीच यह पहल लोगों के लिए राहत साबित हो रही है। ग्राहकों और राहगीरों ने इस सेवा की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। प्रबंधन का कहना है कि गर्मी को देखते हुए यह सेवा आगे भी जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- बरदहा में वर्षों से चल रहा निःशुल्क प्याऊ यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में जिला न्यायालय परिसर में निःशुल्क शुद्ध शीतल जल वितरण केंद्र का जिला जज ने किया शुभारंभ यह भी पढ़ें- तपती गर्मी में राहगीरों को मिला शीतल जल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...