चतरा, जून 15 -- हंटरगंज प्रतिनिधि हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेबो सतघरवा गांव से एक मजदूर के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। घर से नागर पेट्रोल पंप में काम करने के लिए निकला मजदूर पिछले 17 दिनों से लापता है। काफी खोजबीन और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस घटना ने परिवार काफी चिंतित है। बताया गया कि ढेबो-सतघरवा गांव निवासी 54 वर्षीय बिहारी भुइयां नागर स्थित इंडियन पेट्रोल पंप में सफाई कर्मी के रूप में कार्य करता था। 28 मई की सुबह वह प्रतिदिन की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकला था,लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। यह भी पढ़ें- लापता सोनू का एक माह बाद भी नहीं मिला सुराग पहले तो परिजनों ने सोचा कि किसी कारणवश उसे देर हो गई होगी, लेकिन रात बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं पह...