बरेली, मार्च 19 -- ​आंवला। एक पेट्रोल पंप के यार्ड में खड़ी बस से 350 लीटर डीजल चोरी हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। ​मोहल्ला खेड़ा निवासी मेराज हुसैन बस का चालक है। आठ मार्च की रात उसने एक पेट्रोल पंप से 350 लीटर डीजल भरवाकर बस वहीं खड़ा कर दी। रात में बस से डीजल चोरी हो गया। सुबह जब तेल चोरी होने की जानकारी हुई तो पंप के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में एक काले रंग की गाड़ी आती दिखाई दी जो करीब 20 मिनट बाद वहां से चली गई। बस चालक ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...