औरैया, मार्च 18 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा अछल्दा के महेवा रोड पर जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पेट्रोल पंप के पास खड़े युवक पर दबंगों ने हमला कर दिया और बीच-बचाव करने आई उसकी बहन को भी नहीं बख्शा। आलोक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 मार्च की शाम करीब 5:30 बजे वह अजय पेट्रोल पंप के पास खड़ा था। तभी सुनील, सुखवीर, कमलेश व दो अज्ञात साथी वहां पहुंचे और जमीन के विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडों से मारपीट कर दी। हमले में आलोक घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बहन के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसका एक कान का कुंडल गिर गया। आरोप है कि जाते समय हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थानाप्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है...