चित्रकूट, अप्रैल 8 -- चित्रकूट, संवाददाता। राजापुर कस्बा स्थित यमुना पुल मुख्य मार्ग में पेट्रोल पंप के पास खाली पड़े एक प्लाट में मूकबधिर युवक का शव बुधवार को सुबह पुलिस ने बरामद किया है। मौके पर खड़ी मिली बाइक के नंबर के जरिए पुलिस ने मृतक की जानकारी जुटाई। मृतक कौशांबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके में पहुंच गए है।बुधवार को सुबह कुछ लोगों खाली पडे़ प्लाट में युवक का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर प्रभारी निरीक्षक राजापुर लाखन सिंह मौके में पहुंचे। पुलिस ने मौके पर एक बाइक खड़ी पाई। इसी बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस ने मृतक का पता कराया। जिसमें जानकारी हुई कि शव कौशांबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी 28 वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.