बाराबंकी, मई 18 -- बाराबंकी। थाना बड्डूपुर क्षेत्र स्थित श्री गणपति फिलिंग सेंटर पैगम्बरपुर पेट्रोल पंप पर अज्ञात चोरों द्वारा नकदी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम पिपरसण्ड निवासी अनुज कुमार रावत, जो पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 मई की भोर करीब 3:45 बजे अज्ञात चोरों ने केबिन में घुसकर सिर के नीचे रखी चाबी निकाल ली और दराज में रखी नकदी चोरी कर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप के केबिन से नकदी चोरी यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप कार्यालय से 91 हजार रुपये चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...