कन्नौज, अप्रैल 1 -- कन्नौज l ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर वैशाली ने एम.सी. अग्रवाल फिलिंग स्टेशन, गोवर्धनी तिराहा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण करते हुए स्टॉक रजिस्टर, वितरण प्रणाली और संबंधित अभिलेखों का सूक्ष्म अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण किया जाए और कार्यप्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखी जाए। निरीक्षण के क्रम में उप जिलाधिकारी मकरंद नगर भी पहुंचीं, जहां उन्होंने राशन उठान व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने खाद्यान्न वितरण प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए उठान की नियमितता और लाभार्थियों तक समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वितरण प्रणाली में किसी भी प्...