बस्ती, फरवरी 4 -- बस्ती। कोतवाली पुलिस ने पेट्रोल पंप कार्ड का दुरुपयोग कर नौ लाख रुपये हड़पे जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला बसिया स्थित पेट्रोल पंप का है। एक्सट्रा पॉवर फ्ल्यूड कार्ड का दुरुपयोग कर कर्मचारियों ने नौ लाख 21 हजार छह सौ रुपये निकाल लिए। रुपये मांगने पर अब वे धमकी दे रहे हैं। पुलिस को दी तहरीर में बसिया गांव निवासी ब्रह्माकांत सागर ने बताया कि बसिया में उनका पेट्रोल-पंप है। पेट्रोल-पंप पर एक्सट्रा पॉवर फ्ल्यूड उतरता है। इसके भुगतान के लिए उन्होंने अपने कर्मचारी अमित कुमार को कार्ड दे दिया था। फरवरी 2023 से मार्च 2025 के दौरान अमित कुमार ने कार्ड से कंपनी को भुगतान करने के साथ धोखे से रुपये अन्य जगह पर ट्रांसफर कर दिया। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी जब उन्हें हुई तो उन्होंने अपने रुपये मांगे। अमित कुमार, उसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.