आगरा, जून 18 -- कोतवाली क्षेत्र में मानपुर नगरिया में सड़क किनारे एक वृद्ध का शव मिला है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आ रही थी, तभी परिजनों ने सोरों के कछला फाटक पर रोक लिया और शव को अपने कब्जे में लेते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलते ही सीओ, सोरों इंस्पेक्टर पहुंच गए। परिजनों ने पंप संचालक पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। अधिकारियों ने लोगों को समझाया बुझाया, उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों के मुताबिक मानपुर नगरिया की पेट्रोल पंप पर पिछले छह वर्ष से कार्यरत केशव पुत्र सालिगराम निवासी जखेरा ढोलना का शव बुधवार की सुबह छह बजे पंप से करीब दो सौ मीटर दूर पड़े होने की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी। यह भी पढ़ें- युवक की मौत के बाद लोगों ने किया हाईवे जाम परिजनों ने 1...