पाकुड़, मई 18 -- क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की किल्लत से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई पेट्रोल पंपों पर तेल का स्टॉक पूरी तरह समाप्त हो चुका है। जबकि कुछ पंपों में बचा हुआ सीमित स्टॉक ग्राहकों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दिया जा रहा है। रोजाना आवागमन करने वाले लोग, मालवाहक वाहन चालक और बाइक सवारों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि सप्लाई बाधित होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। कुछ पंपों पर टैंकर नहीं पहुंचने से स्टॉक खत्म हो गया। जबकि जिन पंपों में थोड़ा बहुत तेल बचा है, वहां ग्राहकों को सीमित मात्रा में ही पेट्रोल और डीजल दिया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके। संचालकों ने उम्मीद जताई है कि मंगलवार से तेल की आपूर्ति फिर सामान्य हो जाएगी। उन्होंने लोगों से अनावश्यक रूप से अधि...