फरीदाबाद, सितम्बर 19 -- धनंजय चौहान, फरीदाबाद। पेट्रोल पंपों पर 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर पांच रुपये मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लगाए जाने के मामले में पेट्रोल पंप डीलर्स ने विरोध शुरू कर दिया है। इसे लेकर हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से पेट्रोल पंपों को इस अतिरिक्त शुल्क से पूरी तरह छूट देने की मांग की है। एसोसिएशन की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र भेजकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है। पत्र की प्रति केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को भी भेजी गई है। स्मार्ट सिटी में करीब 150 पेट्रोल पंप हैं। इन पर रोजना लाखों लीटर पेट्रोल-डीजल की खपत होती है। प्रत्येक पेट्रोल पंप पर रोजाना 100 से अधिक 2000 हजार रुपये से अधिक का पेट्रोल डलवाते हैं और ऑनलाइन भुगतान क...