जमशेदपुर, मई 16 -- बीते तीन दिनों तक जमशेदपुर के पेट्रोल पंपों में डीजल-पेट्रोल लेने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन आज चौथे दिन तेल का दाम बढ़ने के बाद अब पंप वालों ने राहत की सांस ली है। इसकी शुरुआत शुक्रवार से ही हो गई थी। कल बीते दो दिनों की तुलना में अपेक्षाकृत कम भीड़ दिखी। खासकर दोपहर बाद जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सामान्य हो गई थी।इससे पूर्व गुरुवार को उपायुक्त ने शहर के तमाम पेट्रोल पंप के मालिकों के साथ बैठक कर पेट्रोल और डीजल की सप्लाई की स्थिति की जानकारी ली थी और लोगों से अपील की थी कि वे धैर्य बनाये रखें। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंपों पर भीड़ खत्म, स्थिति सामान्य, पंप कर्मचारियों ने राहत की सांस ली शहर में ईंधन की कमी नहीं है। अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की भी अपील की गई थी। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि ज...