चाईबासा, जून 21 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने पेट्रोल पंप परिसरों में स्वच्छ एवं उपयोगी शौचालय, सुरक्षित पेयजल व्यवस्था तथा पेट्रोल-डीजल की गुणवत्ता एवं मापदंडों की जांच से संबंधित अभिलेखों एवं पंजीयों के नियमित संधारण को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी पेट्रोल पंप संचालकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उपायुक्त शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी पेट्रोल पंपों पर अग्निशमन उपकरण पूर्ण रूप से क्रियाशील अवस्था में उपलब्ध रहे तथा समय-समय पर उनकी जांच हो। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पेट्रोल पंप परिसर के भीतर एवं बाहर दोनों स्थानों पर सीसीट...