रांची, मई 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी रांची में शनिवार को पेट्रोल-डीजल के लिए लोगों की भागदौड़ शुक्रवार की तुलना में कुछ कम नजर आई। हालांकि, शहर के कई पेट्रोल पंपों पर अब भी तेल की किल्लत बनी रही और कई पंप कुछ समय के लिए ड्राई हो गए। सुबह के समय कई पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं, लेकिन शुक्रवार जैसी अफरातफरी की स्थिति नहीं रही। कोकर चौक स्थित बीपीसीएल के पेट्रोल पंप भी शनिवार को थोड़ी देर के लिए ड्राई हो गया था। वहीं, एचबी रोड स्थित अक्षत फ्यूल भी सुबह बंद रहा। लेकिन, दोपहर बाद यहां पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति शुरू हो गई। हरमू रोड स्थित शक्ति सर्विस स्टेशन पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। भारी भीड़ के कारण करीब तीन घंटे तक यह पंप भी ड्राई रहा। करमटोली रोड स्थित एचपी और इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप भी दोपहर करीब दो बजे...