कोडरमा, अप्रैल 23 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। शहर के कुछ पेट्रोल पंपों पर बुधवार को भीड़ दिखी। हालांकि, कहीं से यह सूचना नहीं है कि पेट्रेाल या डीजल खत्म हो गया है। इसलिए लोग परेशान नहीं हों। वैसे, पिछले कुछ दिनों से कई पेट्रोल पंपों पर दो-तीन दिन के अंतराल में तेल खत्म होने का नोटिस चिपकाया जा रहा है। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जहां-जहां पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है, वहां ग्राहकों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। बुधवार को बाइपास स्थित भारत पेट्रोल पंप पर तेल खत्म हो गया, जिससे कई लोग बिना ईंधन लिए ही लौटने को मजबूर हुए। यह भी पढ़ें- जिले में गहराया पेट्रोल-डीजल का संकट, कई पम्प ड्राई वहीं, कुछ दिन पूर्व असनाबाद स्थित पेट्रोल पंप पर भी तेल नहीं होने का नोटिस लगाए जाने से ग्राहकों को निराशा हाथ लगी। इधर पे...