महाराजगंज, जून 3 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जिला प्रशासन की सख्ती के बाद अब पेट्रोल पंपों पर लोगों को आसानी से डीजल और पेट्रोल मिल रहा है। पंपों पर सामान्य तरीके से लोग ही एक बार में नजर आ रहे हैं। एक सप्ताह से अधिक समय से ही अवैध कारोबारियों व तेल स्टोर करने वालों के गायब होने से पंपों पर सन्नाटा छाया रह रहा है। जहां घंटों लाइन में लगने के बाद तेल नहीं मिल पा रहा था, वहीं अब एक से दो मिनट में ही मिल जा रहा है। मंगलवार को पेट्रोल पंपों पर यही नजारा दिखा। अधिकतर पंपों पर तेल मौजूद रहा और लोग आसानी से लेते नजर आए।

पंपों पर तेल की स्थिति महुअवा, पकड़ी नौनिया, रसूलपुर, फरेंदा हरियाली, बाइपास चौराहा के पेट्रोल पंपों पर भीड़ गायब दिखी। इन पंपों पर इक्का दुक्का लोग ही तेल लेते नजर आए। लोगों व गाड़ियों की लाइन नहीं दिखी। एक से दो मिनट में ही लो...