महाराजगंज, मार्च 30 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जिले में अब गैस की समस्या नियंत्रित हो गई है। वहीं, सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त डीजल और पेट्रोल उपलब्ध है। अफवाहों पर विराम लगने से लोगों की भीड़ नियंत्रित हो रही है और लोगों को आसानी से तेल मिल रहा है।रविवार को पेट्रोल पंपों पर कम भीड़ दिखी। लोगों को आसानी से तेल दिया गया। चार पहिया या दो पहिया वाहन चालक सभी को आसानी से तेल मिला। शिकारपुर पेट्रोल पंप पर शनिवार को तेल समाप्त हो गया था, लेकिन रविवार को जब तेल आया तब भी यहां लोगों की अधिक भीड़ नहीं दिखी। जिला मुख्यालय पर भी भीड़ नहीं दिखी। लोगों को बिना लाइन लगाए ही आसानी से तेल मिला। महुअआ ढाला और धनेवा धनेई में भी पहले की तरह लोगों को सामान्य तरीके से तेल मिला।जिले में पांच तेल कंपनियों के 149 पेट्रोल पंप हैं। इसमें आईओसीएल के 68, एचपीसीएल के...