पेट्रोल पंपों पर डीजल खत्म, 10 मिनट में मिल गया पेट्रोल
गोरखपुर, मई 26 -- गोरखपुर, हिन्दुस्तान टीम। पेट्रोल पंपों पर सोमवार को पेट्रोल को लेकर तो मारा-मारी नहीं दिखी लेकिन डीजल के लिए लोग परेशान रहे। शहर के 80 फीसदी पंपों पर शाम होते-होते डीजल खत्म हो गया। सामान्य दिनों की तुलना में कुछ हद तक पेट्रोल के लिए उपभोक्ता लाइन में लगे थे, लेकिन 10 मिनट के अंदर ही उनका नंबर आ जा रहा था। दोपहर 2 बजे नौसड़ स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल, डीजल न होने से लोग वापस जा रहे थे। बाघागाड़ा के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल उपलब्ध था, जबकि ऊंचगांव में स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल मिल रहा था। एक दिन पहले रविवार को वहां पेट्रोल डीजल दोनों नहीं था। मेहरौली के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर डीजल मिल रहा है, लेकिन बड़ी गाड़ियों को अधिकतम 30 लीटर ही दिया जा रहा है, जबकि पेट्रोल नहीं मिल रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.