गंगापार, मार्च 26 -- पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण ईंधन की कमी की अफवाहों के चलते क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। सरकार और तेल कंपनियों ने पर्याप्त स्टॉक होने का आश्वासन देने के बावजूद लोगों मे घबराहट है। लोग ज्यादा से ज्यादा तेल खरीदकर स्टोर कर रहे है। अफवाहों के चलते भी लोग घबराहट में ज्यादा पेट्रोल भरवा रहे हैं। पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों को फुल टैंक कराने के अलावा कुछ लोग ड्रमों में भी पेट्रोल-डीजल ले रहे हैं। क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह ने हालात अचानक बिगाड़ दिए। सोशल मीडिया पर फैली भ्रामक खबरों के कारण लोग घबरा गए और पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगह लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों इंतजार करते रहे।कई पंपों पर स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। हालांकि, प्रशासन और पे...