समस्तीपुर, अप्रैल 2 -- समस्तीपुर। सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप संचालकों के साथ एसडीओ कार्यालय कक्ष में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान पेट्रोल पंपों की व्यवस्था, ईंधन की उपलब्धता, उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं तथा प्रशासनिक निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की गई। संचालकों ने बताया कि प्रशासन की निगरानी और समुचित व्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं को फिलहाल किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है और आपूर्ति भी सामान्य बनी हुई है। एसडीओ दिलीप कुमार ने सभी संचालकों को सख्त निर्देश दिया कि वे निर्धारित सरकारी मानकों का पूरी तरह पालन करें तथा उपभोक्ताओं को पारदर्शी और सुचारु सेवा उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में उपभोक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.