गोरखपुर, मार्च 28 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता दो दिन तक पेट्रोल-डीजल की अफरातफरी के बाद शुक्रवार को पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य रही। शहर के दो से तीन पंप करीब ढाई घंटे के लिए ड्राई हुए लेकिन इससे कोई संकट नहीं दिखा। कमोबेश सभी पंपों पर चार से पांच मिनट के अंदर डीजल-पेट्रोल मिल जा रहा था। इस बीच डीजल-पेट्रोल की बिक्री अपेक्षाकृत दोगुनी हो गई। हालांकि पंपों पर गैलन और ड्रम में डीजल-पेट्रोल देने को लेकर सख्ती दिखी।ऑयल कंपनियों के आकड़े तस्दीक कर रहे हैं कि निजी और सरकारी कंपनियों के 246 पेट्रोप पंपों पर सामान्य दिनों में करीब 40 लाख लीटर पेट्रोल-डीजल की खपत होती है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन 85 से 88 लाख लीटर तेल की खपत हो रही है। शुक्रवार को भी जिले में चंद घंटों के लिए दर्जन भर से अधिक पेट्रोप पंप ड्राई हुए लेकिन इसका असर बिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.