बाराबंकी, मार्च 20 -- निन्दूरा। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में एक पेट्रोल पंपकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। यहां से उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। चौकी भगौली निवासी अंबर (40) पुत्र रामदयाल स्थानीय पेट्रोल पंप पर चौकीदार के पद पर कार्यरत। वह रात में ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान फतेहपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन चालक ने इन्हें पीछे से टक्कर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...