संतकबीरनगर, अप्रैल 26 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल न मिलने से नाराज युवकों द्वारा पंप कर्मियों से मारपीट करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए घटना के महज कुछ घंटे के भीतर चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित कर्मचारी की तहरीर के आधार पर चारो आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस को दी गई तहरीर में थाना बखिरा के पटवरिया निवासी सोनू कुमार पुत्र राम सुरेश ने कहा कि वह नायरा पेट्रोल पंप पर काम करता है। शुक्रवार को रक्शा निवासी ज्ञानचंद व रंगनाथ यादव पुत्रगण युगुल किशोर, भाष्कर यादव व भानू पुत्रगण अनिरुद्ध लाल यादव बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे। कर्मचारियों ने पेट्रोल खत्म होने की जानकारी दी। जिस पर युवक भड़क गए। मुझे व मेरे साथ काम करने वाले बबलू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.