किशनगंज, अप्रैल 2 -- किशनगंज। रसोई गैस, पेट्रोल-डीज़ल की भारी किल्लत एवं बिजली दरों में हो रही लगातार वृद्धि के विरोध में कांग्रेस द्वारा पीएम नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कर तथा गैस सिलेंडर के साथ सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी कड़ी नाराज़गी प्रकट की। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार किशनगंज नगर परिषद अंतर्गत महावीर मार्ग में, किशनगंज जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहाबुल अख्तर के नेतृत्व में, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सजल कुमार साह की अध्यक्षता में तथा युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद आज़ाद साहिल की उपस्थिति में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष मो. वसीम अख्तर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण कुमार साह, स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.