पेट्रोल-डीजल हो सकता है सस्ता, सऊदी अरब से आई अच्छी खबर
नई दिल्ली, जुलाई 7 -- दुनिया की सबसे बड़ी तेल निर्यातक कंपनी सऊदी आरामको ने अगस्त में एशिया के ग्राहकों, जिसमें भारत भी शामिल है, को सप्लाई होने वाले कच्चे तेल की कीमतों (OSP) में रिकॉर्ड कटौती की है। कंपनी ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले अरब लाइट क्रूड का दाम रिजनल ओमान/दुबई बेंचमार्क से 1.50 डॉलर प्रति बैरल कम तय किया है। जुलाई के मुकाबले यह 11 डॉलर प्रति बैरल की रिकॉर्ड कटौती है। रॉयटर्स के मुताबिक साल 2003 से अब तक के रिकॉर्ड में सबसे बड़ी एकमुश्त कटौती है। इस गिरावट के साथ ओएसपी जून 2020 के बाद के सबसे निचले स्तर पर आ गया है, जब वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की भारी भरमार थी और कोविड-19 लॉकडाउन के चलते मांग खत्म हो जाने से कीमतें कई दशकों के निचले स्तर पर पहुंच गई थीं। यह भी पढ़ें- कच्चे तेल में फिर उबाल, पेट्रोल-डीजल के रेट में आज 7 जु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.