नई दिल्ली, जून 15 -- Petrol Diesel LPG Price: पश्चिम एशिया में कई महीनों से जारी तनाव के बीच एलपीजी, पेट्रोल-डीजल को लेकर राहत भरी खबर है। आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम में कटौती देखने को मिल सकती है। बड़ी खबर यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है। इस समझौते के तहत होर्मुज स्ट्रेट को फिर से आवाजाही के लिए खोलने और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी है।भारत के लिए क्यों है अहम यह शांति समझौता? भारत अपनी जरूरत का 85% से ज्यादा कच्चा तेल आयात करता है। होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए बड़ी मात्रा में तेल और LPG की सप्लाई होती है। अगर यह समझौता सफल रहता है तो पेट्रोल-डीजल पर दबाव कम हो सकता है। LPG कीमतों में राहत की उम्मी...