पेट्रोल-डीजल से वैट कम करे राज्य सरकार : राजद
पटना, मई 15 -- राजद ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच राज्य सरकार से टैक्स (वैट) कम करने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने टैक्स घटाकर जनता को इस कृत्रिम और जानलेवा महंगाई से राहत नहीं दी, तो राजद कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर राज्यव्यापी जन-आंदोलन को बाध्य होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही केंद्र सरकार ने पूंजीपति मित्रों की तिजोड़ी भरने के लिए कीमतें बढ़ाई हैं। बिहार सरकार भी मूकदर्शक बनी हुई है। इस दोहरी मार से परिवहन और माल ढुलाई महंगी हो गई है। इसका असर सिंचाई, आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और गरीब-मध्यम वर्ग की रसोई पर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- बिहार में पेट्रोल-डीजल 3 रुपए से ज्यादा महंगा, दूध के बाद तेल बिगाड़ेगा जनता का बजट? कांग्रेस भड़की वहीं, प्रवक्ता अरुण यादव ने पेट्रोल-डीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.