नई दिल्ली, मार्च 31 -- युद्ध के बीच पिछले दिनों सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 10-10 रुपये टैक्स घटाया था। इसका असर ये है कि कच्चे तेल में उछाल के बावजूद आज भी IOCL, HPCL, भारत पेट्रोलियम समेत ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बढ़ाए हैं। अगर सरल शब्दों में कहें तो इस टैक्स की कटौती से भारत के पेट्रोल-डीजल उपभोक्ता रेट में एक बड़ी बढ़ोतरी से बच गए। जब कच्चे तेल की सप्लाई में रुकावटों के चलते कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम पहले से ही बढ़ चुके हैं वहीं, भारत के उपभोक्ताओं के लिए यह मंगलवार भी राहत लेकर आया है। 30 मार्च की सुबह छह बजे जारी रेट के मुताबिक दिल्ली के इंडियन ऑयल के पंपों पर साधारण पेट्रोल की रिटेल कीमत Rs.94.77 और डीजल 87.67 रुपये लीटर है। जबकि, XP95 पेट्रोल 101.89 और XG डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर है। भारत में सबसे...