हल्द्वानी, मार्च 28 -- हल्द्वानी। शहर के मुख्य पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार सुबह गाड़ियों में टंकी फुल करने की होड़ रही। 80 प्रतिशत लोग बाइक और कारों की टंकियां भरकर ले गए। वजह पूछने पर बोले कि मध्य पूर्व में चल रही जंग लंबी चली तो यहां भी पेट्रोल-डीजल का संकट पैदा हो जाएगा। इस कारण पहले से ही तेल पर्याप्त मात्रा में टंकी भर ले रहे हैं। नैनीताल रोड स्थित एचपी पंप पर तेल भराने आए एमबीपीजी के छात्र निर्मल ने बाइक में 800 रुपये का तेल भराया। कहा कि वह हमेशा 150-200 का भराते हैं, मगर इस बार संकट को देखते हुए टंकी फुल करा ली। गंगोलीहाट निवासी और हाल भोटिया पड़ाव के गोकुल ने कहा कि उनकी कार अक्सर खड़ी रहती है, लेकिन आपातकाल को देखते हुए टंकी फुल कराते हुए 35 लीटर पेट्रोल भरा लिया है। मुखानी निवासी देवेंद्र ने भी बाइक में 10 लीटर पेट्रोल डलवाया। चा...