भागलपुर, अप्रैल 3 -- बिहपुर में बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर एलपीजी, पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ती कीमतों और कथित संकट के खिलाफ कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी द्वारा झंडापुर बाजार में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यक्रम का नेतृत्व शेख हसबूल और पंकज कुमार सिंह उर्फ पंकज कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम को समर्थन देने राजद नेता गौतम कुमार प्रीतम एवं सरपंच कैलाश यादव अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि आम जनता की समस्याओं की अनदेखी कर बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...