हरिद्वार, मई 23 -- पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस हरिद्वार के बैनर तले रविवार को चंद्राचार्य चौक से वाल्मीकि चौक तक शाम चार बजे झोटा-बुग्गी यात्रा निकाली जाएगी।

यात्रा की तैयारी इसे सफल बनाने के लिए ऋषिकुल स्थित कार्यालय में युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष गौरव चौहान और पूर्व प्रदेश महासचिव सागर बेनीवाल ने कहा कि डीजल-पेट्रोल के लगातार बढ़ते दामों से महंगाई चरम पर पहुंच गई है। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है और परिवारों का बजट बिगड़ रहा है।

महंगाई का असर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि डीजल महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ती है, जिसका असर सब्जियों, राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की क...