रांची, मई 26 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने आरआर फ्यूल नाउज के सामने हस्ताक्षर अभियान चलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बलराम साहू ने की। अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने भी भाग लेकर बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध जताया। अभियान को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार आम जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। कार्यक्रम का संचालन बबलू उरांव ने किया। मौके पर उमेश वैद्य, राजेंद्र यादव, अजित प्रसाद, तबारख अंसारी, बैजनाथ ठाकुर, श्यामलाल पाहन, रामकुमार भगत और सुरेश मुंडा समेत कई लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बढ़त...