बोकारो, मई 26 -- बोकारो प्रतिनिधि। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को सेक्टर-5 स्थित पेट्रोल पंप पर बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहर लाल महथा ने किया। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल को केंद्र ने कमाई का जरिया बना दिया : कमलेशकेंद्र सरकार पर निशाना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहर लाल महथा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार संवेदनहीन हो चुकी है और उसे आम जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार तेल कंपनियों के मुनाफे के लिए आम लोगों पर महंगाई का बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन गई है और अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लि...