पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
रांची, मई 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेसजनों ने डोरंडा स्थित भीमराव आंबेडकर चौक पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता, राजीव रंजन प्रसाद, आदित्य विक्रम जायसवाल, शशि भूषण राय, फिरोज रिजवी मुन्ना के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा कि सिर्फ 12 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग आठ रुपये की वृद्धि कर केंद्र सरकार ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। मुख्य प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार जनता की समस्याओं से पूरी तरह कट चुकी है। यह भी पढ़ें- महंगाई और महिला अपराधों के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस डॉ राजेश गुप्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.