फरीदाबाद, मई 23 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर अब स्थानीय बाजारों और ट्रांसपोर्ट कारोबार पर दिखाई देने लगा है। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्टरों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में माल भाड़े की दरों में बढ़ोतरी के आसार हैं। इसका सीधा असर रोजमर्रा की वस्तुओं, निर्माण सामग्री और उपभोक्ता सामान की कीमतों पर पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल पर बढ़ रही महंगाई से किसान-व्यापारी सभी बेहाल ट्रांसपोर्ट उद्योग पर प्रभाव औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में छोटी-बड़ी करीब 28 हजार कंपनियां है। इसके अलावा 500 से अधिक ट्रांसपोर्ट्स हैं। रोजाना छोटे-बड़े ट्रकों के माध्यम से माल की ढुलाई होती है। लेकिन पिछले करीब पांच दिनों में पेट्रोल-डीजल...