आरा, मई 23 -- आरा, निज प्रतिनिधि । अमेरिका-ईरान के बीच जंग के चलते पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। महंगाई ने घर के बजट से लेकर खेती-किसानी और छोटे-बड़े उद्योगों तक को प्रभावित किया है। लगातार बढ़ रहे ईंधन के दामों के कारण खाद्य पदार्थों, सब्जियों और रोजमर्रा के सामान की कीमतों में तेजी आई है। पिछले दो महीनों में आलू, प्याज और सरसों तेल समेत कई जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं, जिससे गृहिणियों की चिंता बढ़ गई है। गृहिणियों का कहना है कि पहले जितने पैसे में महीने भर का राशन आ जाता था, अब उतने में कम सामान ही मिल पा रहा है। रसोई का खर्च लगातार बढ़ रहा है। सब्जियों, खाद्य तेल और दालों की कीमतें बढ़ने से घर चलाना मुश्किल हो गया है। कई परिवारों ने खर्च में कटौती शुरू कर दी है। ...