धनबाद, अप्रैल 11 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास की सामाजिक संस्था वतन के साथ द्वारा शुक्रवार की सुबह पेट्रोल और डीजल की बचत को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। संस्था के सदस्यों ने शहर के स्टेशन रोड, पचगढ़ी बाजार, रानी बाजार, राजेंद्र नगर और रेलवे कॉलोनी क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से वाहनों का कम उपयोग करने और ईंधन बचाने की अपील की। संस्था के सक्रिय सदस्य अनिल कुमार जैन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जिससे ईंधन की कीमतों और उपलब्धता पर असर पड़ सकता है। ऐसे समय में देशवासियों को ईंधन की बचत कर सरकार का सहयोग करना चाहिए। अभियान के दौरान कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में सामूहिक सभा आयोजित कर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने का संकल्प लिया गया। संस्था के वयोवृद्ध सदस्य राजू सिंह ने कहा कि विश्व...