नई दिल्ली, जून 14 -- भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी के एक बयान ने लोगों के बीच यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या आने वाले दिनों में फ्यूल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से फिलहाल कोई सीधा ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन मंत्री के बयान से यह संकेत जरूर मिला है कि भविष्य में पेट्रोल-डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की स्थिति पर निर्भर करेंगे। यह भी पढ़ें- सोने का रेट जून में 9434 रुपये लुढ़का, चांदी की कीमतों में 20971 रुपये की गिरावट केरल के त्रिशूर जिले में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुरेश गोपी ने कहा कि सरकार फिलहाल वैश्विक ऊर्जा बाजार पर करीबी नजर बनाए हुए है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पे...